पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक: राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली, 17 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को कहा कि दिग्गज कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग की समाप्ति को चिन्हित करता है और उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि महाराज के निधन से भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक जगत में बड़ा खालीपन आ गया है।
बिरजू महाराज का सोमवार तड़के यहां अपने घर में निधन हो गया।
कोविंद ने ट्वीट किया, “दिग्गज पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। इसने भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में बड़ा सा खालीपन ला दिया है। वह एक प्रतीक बन गए थे, जिन्होंने कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने के लिए अतुलनीय योगदान दिया। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








