दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति का 112 वर्ष की उम्र में निधन
मैड्रिड, 19 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में नामित किए गए सैटर्निनो डे ला फुएंते का मंगलवार को 112 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिकॉर्ड एजेंसी ने यह जानकारी दी।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईएफई’ ने बताया कि सैटर्निनो डे ला फुएंते का निधन स्पेन के उत्तर पश्चिमी शहर लियोन में उनके घर पर हुआ।
एजेंसी ने बताया कि ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने पिछले साल सितंबर में डे ला फुएंते को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में नामित किया था और मंगलवार को उनकी मृत्यु की पुष्टि की। फुएंते का जन्म 11 फरवरी 1909 में पुएंते कास्त्रो में हुआ था।
‘ईएफई’ की खबर के अनुसार, फुएंते एक मोची थे और 13 साल की उम्र में उन्होंने जूते की एक फैक्टरी में काम करना शुरू कर दिया था। फुएंते के परिवार में उनकी पत्नी, आठ बच्चे, 14 पोता-पोती और 22 प्रपौत्र हैं।
एजेंसी के अनुसार, बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








