नकली टीकाकरण पास का इस्तेमाल करने वाले जर्मनी के दो फुटबॉल कोचों पर प्रतिबंध
फ्रैंकफर्ट, 27 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कोरोना वायरस टीकाकरण का फर्जी रिकॉर्ड रखने वाले जर्मन फुटबॉल के दो कोचों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जर्मन फुटबॉल महासंघ की अनुशासन समिति ने वेरडेर ब्रेमेन के पूर्व मुख्य कोच मार्कस अनफांग और उनके सहायक फ्लोरियन जंजी पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले साल फर्जी पास बनवाये थे जिनमें लिखा था कि उनका पूरा टीकाकरण हो चुका है। महासंघ ने कहा कि इन दोनों ने क्लब में कोरोना जांच से बचने और किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद पृथकवास से बचने के लिये ऐसा किया।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








