Home खेल मिस्र, भूमध्यवर्ती गिनी अफ्रीकी कप के क्वार्टर फाइनल में
खेल - January 27, 2022

मिस्र, भूमध्यवर्ती गिनी अफ्रीकी कप के क्वार्टर फाइनल में

डोआला (कैमरून), 27 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मोहम्मद सालाह ने निर्णायक पेनल्टी पर गोल किया जिसकी मदद से मिस्र ने आइवरी कोस्ट को पेनल्टी शूटआउट में 5.4 से हराकर अफ्रीकी कप आफ नेशंस फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भूमध्यवर्ती गिनी ने भी पेनल्टी शूटआउट में माली को 6.5 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। दोनों ही मैच अतिरिक्त समय के बाद भी गोलरहित बराबरी पर थे। अब क्वार्टर फाइनल में बुर्किना फासो का सामना ट्यूनीशिया से, सेनेगल का भूमध्यवर्ती गिनी से, जाम्बिया का मेजबान कैमरून से और मिस्र का मोरक्को से होगा। मिस्र रिकॉर्ड सात बार अफ्रीकी चैम्पियन रह चुका है लेकिन 2010 के बाद से कप आफ नेशंस नहीं जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…