राहुल ने नागरिकों से मुफ्त कोविड टीकाकरण के लिए आवाज उठाने का आग्रह किया
नई दिल्ली, 02 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश के नागरिकों से सभी के लिए मुफ्त कोविड टीकाकरण के समर्थन में आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह टीका महामारी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने ट्वीट किया, कोविड महामारी के खिलाफ वैक्सीन सबसे मजबूत सुरक्षा है। आप सभी को मुफ्त टीकाकरण प्रदान करने और सरकार को जगाने के लिए भी आवाज उठाएं। राहुल ने स्पीकअप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेसन हैशटेग भी शेयर किया और देश में वैक्सीन की कमी को लेकर एक वीडियो भी शेयर किया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








