Home अंतरराष्ट्रीय जर्मनी में गश्त पर निकले दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

जर्मनी में गश्त पर निकले दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

बर्लिन, 31 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पश्चिमी जर्मनी में सोमवार को तड़के नियमित गश्त पर निकले दो पुलिस अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

कैसरस्लौउतेम पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना सोमवार को तड़के लगभग चार बजकर 20 मिनट पर कुसेल के निकट वाहनों की जांच के दौरान हुई।

पुलिस प्रवक्ता बर्नहार्ड क्रिश्चियन एरफोर्ट ने ‘एन-टीवी’ टेलीविजन को बताया कि 24 वर्षीय महिला पुलिस अधिकारी और 29 वर्षीय पुरुष पुलिस अधिकारी को गोली मारी गई।

पुलिस ने कहा कि हमलावर मौके से फरार हो गए और पुलिस के पास उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि वे किस गाड़ी में आए थे या वे किस दिशा में भागे।

पुलिस ने कुसल क्षेत्र में चालकों को किसी के लिए भी वाहन ना रोकने का आह्वान किया और आगाह किया कि कम से कम एक संदिग्ध के पास हथियार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…