Home देश-दुनिया देश में 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए

देश में 24 घंटे में ढाई लाख से अधिक कोविड मरीज स्वस्थ हुए

नई दिल्ली, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में लगातार गिरावट के बीच बीते 24 घंटे में दो लाख 59 हजार 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं, वहीं इस दौरान 1008 लोगों की मौत हुई है।
इस दरम्यान देश भर में 55 लाख 10 हजार 693 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही गुरुवार सुबह सात बजे तक एक अरब 68 करोड़ 87 लाख 93 हजार 137 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान एक लाख 72 हजार 433 नये मामले सामने आए हैं। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामले 87,682 घटकर 15 लाख 33 हजार 921 हो गये हैं। सक्रिय मामलों की दर इस वक्त 3.67 फीसदी है। इस बीच दो लाख 59 हजार 107 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत पहुंच गयी है। देश में अब तक तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोरोना को मात दे चुके है। इस दौरान 1008 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत पर स्थिर है।
देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार 449 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.41 कोविड परीक्षण किए गए हैं।
देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 9,984 सक्रिय मामले बढ़कर 37,8564 हो गये। वहीं 41,715 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 56,95,091 हो गयी है, जबकि 500 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 56100 हो गया है।
दूसरे पायदान पर कर्नाटक है, जहां सक्रिय मामलों की संख्या में 20479 घटकर 177276 रह गयी है। इस दौरान 40,903 और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 362,7925 हो गयी है। वहीं 81 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39137 पर पहुंच गयी है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नज…