Home देश-दुनिया कोविड टीकाकरण में 167.87 करोड़ टीके लगे

कोविड टीकाकरण में 167.87 करोड़ टीके लगे

नई दिल्ली, 02 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 55 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 167.87 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरूवर को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 55 लाख 10 हजार 693 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 167 करोड़ 87 लाख 93 हजार 137 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक लाख 72 हजार 433 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 15 लाख 33 हजार 921 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 3.67 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 10.99 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में दो लाख 59 हजार 107 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 95.14 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 69 हजार 449 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 73.41 करोड़ कोविड परीक्षण किए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…