दुबई प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर शुल्क वसूलेगा
दुबई, 07 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दुबई सरकार ने सोमवार को ऐलान किया कि वह शहर में प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर शुल्क वसूलेगी। सरकार ने कहा कि पर्यावरण संबंधी चिंता के कारण उसकी मंशा दो साल के अंदर प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को गैरकानूनी घोषित करने की है।
सरकार द्वारा संचालित दुबई मीडिया ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया कि 25 फिल शुल्क (छह सेंट) एक जुलाई से लगाया जाएगा। सरकार ने कहा, ‘‘संपोषणीयता अब वैश्विक स्तर पर अनिवार्य हो गया है, जिसके तहत समाज के व्यवहार को इस तरह से बदलना है कि पर्यावरण प्रदूषण में वैयक्तिक योगदान को घटाया जा सके।’’
सरकार ने कहा कि ऊंट और कछुए प्लास्टिक से मर रहे थे, इसलिए भी प्रतिबंध आवश्यक था। गगनचुंबी इमारतों वाले शहर में कुछ किराना स्टोर पहले से ही लोगों को खरीदारी के समय दोबारा इस्तेमाल करने योग्य बैग लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








