Home व्यापार मई में निर्यात में 67.39 प्रतिशत की छलांग
व्यापार - June 2, 2021

मई में निर्यात में 67.39 प्रतिशत की छलांग

नयी दिल्ली, 02 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश में औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने और विदेशी बाजारों से मांग आने से मई 2021 में भारतीय निर्यात 67. 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी । मई 2020 में भारतीय निर्यात 19.24 अरब डालर रहा था। चालू वित्त वर्ष में मई तक कुल निर्यात 112.29 प्रतिशत बढ़कर 62. 84 अरब डॉलर रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 29.6 अरब डॉलर था। आंकड़ों के अनुसार मई 2021 में कुल आयात 68.54 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 38.5 अरब डालर दर्ज किया गया है। मई 2020 में कुल आयात 22.86अरब डालर था। अप्रैल से मई 2021 की अवधि में कुल आयात 110.73 प्रतिशत बढ़कर 84.25 अरब डालर हो गया है। पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 39.98 अरब डालर रहा था। मई 2021 में व्यापार घाटा 6.32 अरब डालर रहा है। इसमें 74.69 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…