Home अंतरराष्ट्रीय नाइजीरिया में पुलिस ने पांच अपहृत को मुक्त कराया

नाइजीरिया में पुलिस ने पांच अपहृत को मुक्त कराया

अबुजा, 15 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। नाइजीरियाई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उत्तर पश्चिमी जम्फारा प्रांत में पांच अपहृत को बचा लिया गया है। जम्फारा प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने यहां जारी एक बयान में कहा कि रविवार को सभी पीड़ितों को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से जंगल में व्यापक खोज और बचाव अभियान चलाकर पीड़ितों को बचा गया। श्री शेहू ने कहा कि संयुक्त पुलिस और राज्य सरकार का चिकित्सीय दल बचाए गए पीड़ितों को चिकित्सीय सहायता मुहैया करा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…