यूक्रेन के विदेश मंत्री ने ब्राजील के विदेश मंत्री से सीमा मुद्दे पर चर्चा की
कीव, 15 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रांका के साथ देश की सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की मास्को यात्रा से कुछ समय पहले दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने फोन पर यह चर्चा की। मंत्रालय ने कहा, “यूक्रेन के शीर्ष राजनियक ब्राजील के विदेश मंत्री को देश की सीमा के पास और यूक्रेन के अस्थायी कब्जे वाले क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति को लेकर विस्तार से जानकारी दी।” यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने हाल ही में यूक्रेन की सीमाओं के पास रूस द्वारा ‘आक्रामक गतिविधियों’ में वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की है। रूस इस तरह के आरोपों को खारिज करता रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








