यूक्रेन-रूस तनाव: बेलारूस में जारी रहेगा संयुक्त सैन्य अभ्यास
-रूस और बेलारूस की सेना कर रही हैं अभ्यास
-रविवार को खत्म होना था अभ्यास
मास्को, 20 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बढ़ते तनाव के बीच रविवार को बेलारूस के रक्षामंत्री विक्टर खेनिन ने ऐलान किया किया रूस और बेलारूस रविवार को समाप्त होने वाले सैन्य अभ्यास को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सीमाओं पर बढ़ते तनाव के बीच सैन्य अभ्यास को जारी रखने का फैसला लिया गया है। यह अभ्यास 10 फरवरी को शुरू हुआ था और 20 फरवरी को खत्म होने वाला था।
यूक्रेन-रूस तनाव के बीच रविवार को बेलारूस के रक्षामंत्री विक्टर खेनिन ने ऐलान किया कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच संयुक्त रूप से किया जा रहा युद्धाभ्यास अभी खत्म नहीं होगा। खेनिन ने कहा कि ये युद्धाभ्यास रविवार को समाप्त हो रहा था, लेकिन हमने इसे आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देखने में आया है कि बेलारूस और रूस की बाहरी सीमाओं पर सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं। यूक्रेन के डोनबास में तनाव बढ़ गया है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विरोधियों द्वारा की जा रही सैन्य तैयारियों को देखते हुए हमें अपने रक्षा चरणों का परीक्षण करना होगा।
यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए खेनिन ने कहा कि उनका पड़ोसी देश तेजी से आधुनिक हथियार जमा कर रहा है और उनकी तैनाती भी कर रहा है। यूक्रेन में नाटो की सेना भी तैयारी कर रही है, जिसको देखते हुए हमें भी तैयार रहना होगा। यूरोपीय देशों पर आरोप लगाते हुए खेनिन ने कहा कि इन देशों में भी सैन्य तैयारी की जा रही हैं और हमें जानबूझकर युद्ध की ओर ले जाया जा रहा है।
प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष
*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …








