सीतारमण ने आतिथ्यए पर्यटन क्षेत्रों के साथ बैठक कीए ऋण संबंधी मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्लीए 25 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यात्राए पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनके साथ ऋण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ;पीएसबीद्ध के प्रमुख भी शामिल हुए।
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहाए ष्वित्त मंत्री के साथ बैठक में वित्त राज्य मंत्री भागवत कराडए वित्त सचिवए वित्तीय सेवाओं के सचिवए आर्थिक मामलों के सचिव और राजस्व सचिव के साथ ही पीएसबी और आईबीए के प्रमुखों तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।ष्
गौरतलब है कि आम बजट 2022.23 में आतिथ्य और संबंधित सेवा क्षेत्र का समर्थन करने के लिए आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना ;ईसीएलजीएसद्ध के तहत अतिरिक्त 50ए000 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव किया गया है।
वित्त मंत्री ने आम बजट में ईसीएलजीएस योजना को मार्च 2023 तक बढ़ाने और गारंटी कवर को 50ए000 रुपये बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा था।
आत्मनिर्भर भारत अभियान पैकेज के तहत मई 2020 में घोषित इस योजना का मकसद महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित सूक्ष्मए लघु और मध्यम उद्यमों को राहत देना था।
पूर्व मंत्री इमरान हुसैन का अभिनंदन, पुरानी दिल्ली के विकास में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
नई दिल्ली। (ए, के,चौधरी) दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री तथा बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से त…








