Home खेल सीनियर राष्ट्रीय शतरंज में अर्जुनए गुकेश को बढ़त
खेल - March 1, 2022

सीनियर राष्ट्रीय शतरंज में अर्जुनए गुकेश को बढ़त

कानपुरए 28 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। तेलंगाना के युवा ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और तमिलनाडु के डी गुकेश ने 58वीं सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सोमवार को छठे दौर के बाद समान 5ण्5 अंक के साथ संयुक्त बढ़त बना ली।

सफेद मोहरो से खेलते हुए अर्जुन ने राष्ट्रमंडल चैंपियन पीएसपीबी के ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता को 46 चाल में हराया।

गुकेश ने शानदार फॉर्म में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर कौस्तव चटर्जी को शिकस्त दी।

चटर्जी से तीसरे दौर में शीर्ष वरीय बी अधिबान को ड्रॉ पर रोका था जबकि पांचवें दौर में ग्रैंडमास्टर कार्तिकेयन मुरली को हराया।

छठे दौर के अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय अधिबान ने पूर्व चैंपियन और टीम के अपने साथी एमआर ललित बाबू के साथ अंक बांटे जबकि गत चैंपियन अरविंद चिदंबरम ने अंतरराष्ट्रीय मास्टर अरोनयक घोष को हराया। दिल्ली के ग्रैंडमास्टर आर्यन चोपड़ा ने रेलवे के अंतरराष्ट्रीय मास्टर रवि तेजा को हराया।

आर्यनए ललितए अरविंदए पश्चिम बंगाल के मित्राभ गुहा और तमिलनाडु के पी इनियन पांच अंक के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…