22 साल बाद अजय देवगन के साथ रुद्र. द एज ऑफ डार्कनेस में काम करने पर बोले अतुल कुलकर्णी
मुंबईए 28 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अभिनेता अतुल कुलकर्णी अपनी फिल्म खाकी के 22 साल बाद अजय देवगन के साथ रुद्र. द एज ऑफ डार्कनेस में स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
रुद्र. द एज ऑफ डार्कनेस में अजय के साथ फिर से काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुएए अभिनेता अतुल ने कहा कि 22 साल बाद अजय के साथ फिर से काम करने में बहुत अच्छा लग रहा है। हमारी पहली फिल्म खाकी एक शानदार अनुभव था। अजय जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं हैंए वह एक निर्देशकए एक निर्माताए एक महान तकनीशियन और एक लेखक भी हैं। उनके कई पहलूए उनके आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं।
उन्होंने आगे साझा किया कि कि ऐसे लोगए जिनके पास बहुत अनुभव हैए और जब वे सेट पर आते हैंए तो वे उस अनुभव को टीम और सह.अभिनेताओं के साथ साझा करते हैं।
जब भी वे किसी ²श्य या कोरियोग्राफी के बारे में बात कर रहे होते हैं या अपने संवाद देते हैंए तो वे अनजाने में ही कई महत्वपूर्ण बातें साझा करते हैं।
अतुल ने कहा कि फिल्म उद्योग में 25 साल के साथ किसी भी अभिनेता के लिए वह सबसे अच्छा उदाहरण है। उसके साथ काम करना वाकई अद्भुत थाए और है।
बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मितए क्राइम ड्रामा में राशी खन्नाए ईशा देओलए अतुल कुलकर्णीए अश्विनी कालसेकरए तरुण गहलोतए आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रुद्र. द एज ऑफ डार्कनेस 4 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








