गंगूबाई काठियावाड़ी ने ओपनिंग वीकेंड पर कमाए 39ण्12 करोड़ रुपये
मुंबईए 28 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रतिक्रिया मिली है और इसने अपने शुरूआती सप्ताहांत में 39ण्12 करोड़ रुपये की कमाई की है। आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हुई थी और पहले दिन का कलेक्शन 10ण्5 करोड़ रुपये था।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म से एक बार फिर दर्शकों ने सिनेमा घर का रूख किया हैए तीसरे दिन भी बड़ा फायदा हुआ है। गंगूबाई काठियावाड़ी गंगा नाम की एक युवा लड़की की कहानी है जो कमाठीपुरा के रेड लाइट एरिया में एक मैडम गंगूबाई बन जाती है। यह गंगूबाई हरजीवनदास की सच्ची कहानी पर आधारित हैए जिन्हें गंगूबाई कोठेवाली के नाम से जाना जाता है। ये फिल्म एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित पुस्तक माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








