प्रधानमंत्री मोदी क्वाड की ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे
नई दिल्लीए 03 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तथा जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्रियों के साथ बृहस्पतिवार को क्वाड की ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेता हिंद प्रशांत क्षेत्र में अहम घटनाक्रम पर विचार विमर्श करेंगे। क्वाड चार देशों का गठबंधन है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहाएष्ष् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडनए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फूमिओ किशिदा के साथ क्वाड नेताओं की तीन मार्च को होने वाली ऑनलाइन बैठक में शामिल होंगे।ष्ष्
क्वाड नेताओं ने इससे पहले पिछले वर्ष सितंबर में वाशिंगटन में बैठक में हिस्सा लिया था।
मंत्रालय ने कहाएष्ष् नेताओं को वाशिंगटन में सितंबर 2021 में हुई बैठक की बातचीत को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वे हिंद प्रशांत क्षेत्र में अहम घटनाक्रम पर विचार विमर्श करेंगे।ष्ष्
बयान के अनुसारए ष्ष्क्वाड नेता क्वाड के समसामयिक और सकारात्मक एजेंडे को आगे बढ़ाने के वास्ते किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी करेंगे।ष्ष्
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








