रूस संबंधी कुछ मामलों पर भारत के सार्वजनिक रुख में ष्बदलावष् आया है रू अमेरिकी अधिकारी
वाशिंगटनए 03 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि रूस संबंधी कुछ मामलों पर भारत के सार्वजनिक रुख में ष्ष्बदलावष्ष् आया है और उम्मीद है कि नयी दिल्ली यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद स्वयं को मॉस्को से और दूर कर लेगी।
रूसी बलों ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन ने बुधवार को कहा कि वे हमले के बाद दूसरी बार वार्ता करने के लिए तैयार हैं।
दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों के लिए अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लु ने निकट पूर्वए दक्षिण एशियाए मध्य एशिया और आतंकवाद विरोधी मामलों पर सीनेट की विदेश मामलों की उप समिति के समक्ष कहाए ष्ष्हम कुछ मामलों पर भारत के रुख में पहले ही बदलाव देख सकते हैं।ष्ष्
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मतदान से भारत के दूर रहने का जिक्र करते हुए लु ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के दिए बयान को रेखांकित किया।
उन्होंने कहाए ष्ष्हमने पिछले दो दिन में इस दिलचस्प बदलाव को देखा है। जैसा कि आपने कल देखाए भारत सरकार ने कहा कि वह भारत से यूक्रेन में मानवीय सहायता भेजेगी। यह बदलाव महत्वपूर्ण है। यूक्रेन का नेतृत्व इसके लिए अनुरोध कर रहा है।ष्ष्
लु ने कहाए ष्ष्दूसरी बातए उसने संयुक्त राष्ट्र सत्र के दौरान सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का पालन करने और अन्य देशों की संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता का पालन करने का आह्वान किया। यह रूस की आलोचना नहीं थीए लेकिन यह यूक्रेनी संप्रभुता का उल्लंघन करके संयुक्त राष्ट्र चार्टर की रूस द्वारा अवहेलना किए जाने का स्पष्ट जिक्र था। यानीए हम छोटे.छोटे कदम आगे बढ़ा रहे हैं।ष्ष्
उन्होंने कहाए ष्ष्हम जहां हैं और हमारे भारतीय साझेदार जहां हैए हम उस अंतर को पाटने की कोशिश कर रहे हैं।ष्ष्
अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि यूक्रेन में भारतीय छात्रों पर न केवल रूसी बम गिरने का खतरा हैए बल्कि उन्हें यूक्रेन से बाहर निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि रूस पर अपने रुख को लेकर स्पष्टीकरण देते हुए भारत ने दो चीजों पर ध्यान केंद्रित किया है।
उन्होंने कहाए ष्ष्पहली चीज यह है कि वे इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की संभावना के मार्ग खुले रखना चाहते हैं। जैसा कि हमने कहा हैए इसकी संभावना बहुत कम हैए क्योंकि रूसी बल यूक्रेन में असैन्य स्थलों को लगातार निशाना बना रहे हैं।ष्ष्
लु ने कहा कि वे दूसरी जिस बात पर जोर दे रहे हैंए वह यह है कि भारत के कई छात्र ष्ष्अब भी यूक्रेन में हैं और वे उनकी सुरक्षा के लिए यूक्रेन सरकार और रूस सरकार दोनों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश कर रहे हैं।ष्ष्
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








