एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ा
मुंबईए 03 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद एशियाई बाजारों में सकारात्मक रूख से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक से अधिक चढ़ गया। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 353ण्52 अंक या 0ण्64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55ए822ण्42 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 110ण्45 अंक या 0ण्67 प्रतिशत चढ़कर 16ए716ण्40 पर आ गया।
सेंसेक्स में सर्वाधिक करीब दो फीसदी की बढ़त इंडसइंड बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा पॉवरग्रिडए एनटीपीसीए विप्रोए टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओरए एशियन पेंट्सए मारुतिए अल्ट्राटेक सीमेंटए नेस्ले इंडिया और टीसीएस के शेयर नुकसान में रहे और इनमें करीब 1ण्09 फीसदी की गिरावट आई।
पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के अंत में 778ण्38 अंक यानी 1ण्38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55ए468ण्90 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 187ण्95 अंक यानी 1ण्12 प्रतिशत फिसलकर 16ए605ण्95 अंक पर आ गया था। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2ण्83 प्रतिशत बढ़कर 116ण्13 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ;एफआईआईद्ध ने बुधवार को सकल आधार पर 4ए338ण्94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








