श्रीनगर ग्रेनेड हमले में घायल युवती की मौत
श्रीनगरए 07 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट मार्केट में ग्रेनेड हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवती की सोमवार को मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृत युवती की पहचान श्रीनगर के हजरतबल निवासी नजीर अहमद टिंडा की बेटी सफिया ;20द्ध के रूप में की गयी है। रविवार को व्यस्ततम हरि सिंह हाई स्ट्रीट बाजार में अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका था । विस्फोट में एक पुलिसकर्मी सहित कम से कम 35 लोग घायल हो गये थे। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की कल ही मौत हो गयी थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








