Home अंतरराष्ट्रीय सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे

सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे

कीव, 07 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूक्रेन के शिक्षा एवं विज्ञान मंत्री सेरही शकरलेट ने कहा कि सूमी शहर में करीब 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं।
श्री शकरलेट ने यक्रेनी टीवी चैनल में यह जानकारी दी।
श्री शकरलेट ने कहा,’आज तक सूमी में लगभग 1,700 विदेशी छात्र फंसे हुए हैं। हम लगातार उनके संपर्क में हैं। छात्र बंकरों में सुरक्षित हैं। उन्हें गर्म भोजन, खाना-पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, क्योंकि इस समय उनका वहां से निकलना सभी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।’
गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया था। रूसी सेना प्रमुख बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी कर रही है और उन्हें नष्ट कर रही है। इसके अलावा रिहायशी इमारतों पर उनकी सेना मिसाइलें एवं रॉकेट दाग रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नज…