Home अंतरराष्ट्रीय परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों को भाषण रिकॉर्ड करने के लिए विवश किया गया रू यूक्रेन

परमाणु संयंत्र के कर्मचारियों को भाषण रिकॉर्ड करने के लिए विवश किया गया रू यूक्रेन

लवीव ;यूक्रेनद्ध 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यूक्रेन के एक परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर चुकी रूसी सेना पूरी तरह थक चुके कर्मचारियों को एक संबोधन रिकॉर्ड करने के लिए विवश कर रही हैए जिसका वह दुष्प्रचार के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।

रूसी सेना ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े जापोरिजिया परमाणु संयंत्र पर हमला कर उसे कब्जे में ले लिया था। हमले के दौरान परिसर की एक इमारत में आग लग गयी थी और एक परमाणु आपदा का खतरा पैदा हो गया था। बाद में बताया गया कि संयंत्र से किसी रेडियोधर्मी पदार्थ का रिसाव नहीं हुआ है।

ऊर्जा मंत्री हर्मन हालुश्चेंको ने फेसबुक पर कहा कि करीब 500 रूसी सैनिक और 50 भारी हथियार संयंत्र के अंदर हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी कर्मचारी ष्ष्शारीरिक और मानसिक रूप से थक चुके हैं।ष्ष् रूस ने युद्ध को ष्ष्विशेष सैन्य अभियानष्ष् बताया और कहा कि वह लक्षित हमले कर रहा है। हालुश्चेंको का दुष्प्रचार का संदर्भ देना ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह बताना चाहते हैं कि रूसी सेना यह दिखाने की कोशिश कर ही है कि वह यूक्रेन के नागरिकों या बुनियादी ढांचों को खतरे में नहीं डाल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…