Home अंतरराष्ट्रीय वेनेजुएला ने हिरासत में बंद दो अमेरिकियों को रिहा किया रू व्हाइट हाउस

वेनेजुएला ने हिरासत में बंद दो अमेरिकियों को रिहा किया रू व्हाइट हाउस

काराकस ;वेनेजुएलाद्धए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। व्हाइट हाउस ने कहा है कि वेनेजुएला सरकार ने उसकी हिरासत में बंद दो अमेरिकियों को रिहा कर दिया है।

रिहा किए गए गुस्तावो कर्डेनस एक तेल कंपनी के कार्यकारी अधिकारी हैं जो 2017 से अपने सहकर्मियों के साथ जेल में बंद थे। इसके अलावाए एक अन्य अमेरिकी जॉर्ज फर्नांडीज को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। व्हाइट हाउस का कहना है कि फर्नांडीज पर लगाए गए आरोप सही साबित नहीं हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन के अधिकारियों ने हाल में वेनेजुएला की गोपनीय यात्रा की थीए जिसके बाद दोनों अमेरिकियों को रिहा किया गया।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया ष्ष्इस यात्रा के दौरान हिरासत में बंद अमेरिकी नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण समेत कई विषयों पर चर्चा की गई।ष्ष्

लोगों को मनमाने तरीके से हिरासत में रखने के मामलों पर नजर रखने वाले एक गैर.सरकारी संगठन और मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने गुस्तावो कर्डेनस की रिहाई की ष्द एसोसिएटेड प्रेसष् के सामने पुष्टि की। कर्डेनस उन छह तेल अधिकारियों में से एक हैंए जो चार साल से अधिक समय से जेल में हैं।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंताओं के बीच वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो द्वारा अमेरिका के साथ संबंधों को सुधारने में रुचि दिखाने के कुछ घंटों बाद दोनों अमेरिकियों को रिहा किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…