दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान
सियोलए 09 मार्च ;ऐजेंसी अशोक एक्सप्रेस। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हो रहा हैए जिसमें उदारवादी सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार और रूढ़िवादी पूर्व अभियोजक के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।
चुनाव पूर्व सर्वेक्षण के अनुसारए दक्षिण कोरिया की सबसे घनी आबादी वाले ग्योंगी प्रांत के पूर्व गर्वनर उदारवादी ली जेई.म्युंग और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी एवं पूर्व महाअभियोजक यून सुक यियोल के बीच कांटे की टक्कर है और वे 10 अन्य उम्मीदवारों से कहीं आगे चल रहे हैं।
विजयी उम्मीदवार मई में राष्ट्रपति पद और दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के नेता के तौर पर पांच साल का कार्यकाल संभालेगा।
ली और यून के बीच हाल के इतिहास में सबसे कटु राजनीतिक प्रचार अभियान चला। हाल में दोनों इस पर सहमत हुए कि अगर वे जीत गए तो अन्य के खिलाफ राजनीति से प्रेरित जांच नहीं कराएंगे।
आलोचकों का कहना है कि किसी भी उम्मीदवार ने इस पर स्पष्ट रणनीति पेश नहीं की कि वे उत्तर कोरिया और उसके परमाणु हथियारों के खतरे से कैसे निपटेंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








