उप्र मतगणना: करहल सीट पर अखिलेश यादव की मजबूत बढ़त
लखनऊ, 10 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।
अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के तेज नारायण से करीब 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मथुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप माथुर से 3948 मतों से आगे चल रहे हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








