Home देश-दुनिया पंजाब विस मतगणना: ‘आप’ 79 सीट पर आगे

पंजाब विस मतगणना: ‘आप’ 79 सीट पर आगे

चंडीगढ़, 10 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 79 पर आगे चल रही है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौड़ दोनों विधानसभा सीटों पर पीछे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह और राजिंदर कौर भट्टल भी अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी जलालाबाद सीट पर पीछे चल रहे हैं।

वहीं, ‘आप’ के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी सीट पर 4,387 मतों से आगे चले रहे हैं। कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अमृतसर पूर्व सीट पर पीछे चल रहे हैं। यहां से ‘आप’ की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर उपलब्ध 107 सीटों के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) 79 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 16 सीटों पर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) सात सीट पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीन सीट पर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं, एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे है।

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना चल रही है। ‘आप’ लाम्बी, फिरोजपुर ग्रामीण, पटियाला खरड़, लेहरा, दीनानगर, डेरा बस्सी, धर्मकोट, दसूहा आदि सीटों पर आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…