Home देश-दुनिया भाजपा के नए संगठन महामंत्री बने हितानंद शर्मा

भाजपा के नए संगठन महामंत्री बने हितानंद शर्मा

भोपाल, 17 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का नया संगठन महामंत्री अब तक सह संगठन महामंत्री रहे हितानंद शर्मा को बनाया गया है।
श्री शर्मा को अब तक संगठन महामंत्री रहे सुहास भगत के स्थान पर ये नियुक्ति दी गई है।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने श्री शर्मा को प्रदेश का नया संगठन महामंत्री नियुक्त किया है।
श्री भगत को इसी सप्ताह इस पद से मुक्त कर उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी की गई थी। उन्हें संघ में बौद्धिक प्रमुख बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…