थोकचोम सत्यव्रत चुने गए मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष
इम्फाल, 24 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। थोकचोम सत्यव्रत सिंह गुरुवार को मणिपुर विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए।
श्री सत्यव्रत ने हाल के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार के रूप में दूसरी बार यास्कुल विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह पिछली एन बीरेन सिंह सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रह चुके हैं।
श्री सत्यव्रत ने कहा कि वह सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और बिना किसी पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन विवेकपूर्ण तरीके से करेंगे। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कांग्रेस नेता ओ इबोबी सिंह ने सत्यव्रत को उनके चुने जाने पर बधाई दी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








