मोदी ने लाहोटी के निधन पर शोक व्यक्त किया
नई दिल्ली, 24 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर सी लाहोटी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, “देश के पूर्व प्रधान न्यायाधीश श्री आर सी लाहोटी जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें न्यायपालिका के क्षेत्र में योगदान और वंचितों के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने के लिए याद किया जायेगा। उनके परिजनों और शुभ चिंतकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।” न्यायमूर्ति लाहोटी का बुधवार शाम निधन हो गया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








