इस साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ को लेकर गजब का उत्साह : पीएम मोदी
नई दिल्ली, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल को होने वाले ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, अब तक लाखों लोग इस सालाना कार्यक्रम के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव और अनुभव साझा कर चुके हैं। यह आयोजन एक अप्रैल को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘इस साल की परीक्षा पे चर्चा को लेकर गजब का उत्साह है। लाखों लोग अपने बहुमूल्य सुझाव व अनुभव साझा कर चुके हैं। इसमें योगदान देने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को मैं धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें एक अप्रैल का बेसब्री से इंतजार है। ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों से संवाद करते हैं। शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग पिछले चार साल से इसका आयोजन कर रहा है। इसके पहले तीन संस्करण नई दिल्ली में एक संवादात्मक ‘टाउन-हॉल’ प्रारूप में आयोजित किए गए थे। चौथा संस्करण पिछले साल सात अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








