Home देश-दुनिया कोंकण रेल मार्ग का सौ प्रतिशत विद्युतीकरण होने पर प्रधानमंत्री ने की सराहना

कोंकण रेल मार्ग का सौ प्रतिशत विद्युतीकरण होने पर प्रधानमंत्री ने की सराहना

नई दिल्ली, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोंकण रेलवे द्वारा क्षेत्र के पूरे मार्ग के विद्युतीकरण का काम सौ प्रतिशत पूरा होने पर बुधवार को उसकी सराहना की और कहा कि यह उपलब्धि सतत विकास का नया प्रतिमान तय करती है। कोंकण रेल निगम ने मंगलवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के रोहा और कर्नाटक के ठोकुर के बीच 741 किलोमीटर रेल मार्ग के विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। एक बयान में कोंकण रेलवे ने कहा कि विद्युतीकरण से ईंधन पर खर्च होने वाले 150 करोड़ रुपये बचाये जा सकेंगे और साथ ही इससे प्रदूषण रहित तथा निर्बाध रेल प्रचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मिशन सौ प्रतिशत विद्युतीकरण की उत्कृष्ट सफलता और सतत विकास का एक नया प्रतिमान स्थापित करने के लिए कोंकण रेलवे की पूरी टीम को बधाई।’’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …