Home देश-दुनिया भाजपा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

भाजपा के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नई दिल्ली, 05 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नवनिर्वाचित सदस्यों ने मंगलवार को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। सुबह उच्च सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही हिमाचल प्रदेश से भाजपा के डॉक्टर सिकंदर कुमार और त्रिपुरा से भाजपा के ही माणिक साहा को शपथ दिलाई गई। सिकंदर कुमार ने हिंदी में जबकि साहा ने बांग्ला में शपथ ली। कुमार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व कुलपति हैं। वह राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश से वह तीसरे राज्यसभा सांसद हैं। साहा त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष हैं। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में पिछले दिनों उन्होंने जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …