Home खेल डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियन्स लीग में एटलेटिको मैड्रिड को हराया
खेल - April 7, 2022

डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियन्स लीग में एटलेटिको मैड्रिड को हराया

मैनचेस्टर, 06 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केविन डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। शुरुआती 70 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सिटी ने अंतत: फिल फोडेन की मदद से बढ़त बना ली। मैदान पर उतरने के 79 सेकेंड के अंदर ही फोडेन ने शानदार थ्रोबॉल फेंकी जिसे डी ब्रून ने अपने कब्जे में लेकर गोल में बदल दिया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले के छह बार के यूरोपीय चैंपियन लीवरपूल ने बेनफिका को 3-1 से हराया। सिटी और एटलेटिको दोनों चैंपियन्स लीग फाइनल खेल चुके हैं लेकिन कभी खिताब नहीं जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …