मोदी बजट सत्र में सिर्फ दो दिन लोकसभा में रहे मौजूद : कांग्रेस
नई दिल्ली, 07 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से बचते हैं और बजट सत्र के दूसरे चरण में हुई 17 बैठकों में वह सिर्फ दो दिन ही सदन में मौजूद रहे।
लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक माणिक टैगोर तथा पार्टी के वरिष्ठ सांसद टीएम प्रतापन ने बजट सत्र के आखिरी दिन ट्वीट करते हुए कहा कि श्री मोदी बजट सत्र के दूसरे चरण में 17 दिन की बैठकों में सिर्फ दो दिन ही सदन में मौजूद रहे। प्रधानमंत्री दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू होने के पहले दिन 14 मार्च को और आज सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के आखिरी दिन सदन में मौजूद रहे।
उन्होंने श्री मोदी की गैर मौजूदगी को लेकर दो चार्ट भी पोस्ट किये जिनमें सदन में प्रधानमंत्री की उपस्थिति और अनुपस्थिति का तिथिवार विवरण दिया गया है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








