Home व्यापार आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजले के दाम
व्यापार - April 7, 2022

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजले के दाम

नई दिल्ली, 07 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं की जिससे एक अप्रैल के बाद से आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में बीते दिन हुयी 84 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के बाद पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 85 पैसे से बढ़कर 104.77 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में देश इन दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में उछाल आया है।
देश में पिछले 17 दिन में 14वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुयी है। इस दौरान पेट्रोल-डीजल के दामों में तकरीबन 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी है।
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद 22 मार्च 2022 से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने 24 मार्च, 01 अप्रैल और आज को छोड़कर हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.90 प्रतिशत से बढ़कर 102.99 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 1.62 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 97.79 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल……डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली…………105.41……..96.67
कोलकाता ……115.12……..99.83
मुंबई ………….120.51………104.77
चेन्नई………….110.85……….100.94

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…