प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ के अधिकार ‘अमेजन स्टूडियो’ ने हासिल किये
लॉस एंजिलिस, 07 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोनस और अमेरिकी अभिनेता एंथोनी मैकी की आने वाली एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ के अधिकार ‘अमेजन स्टूडियो’ ने हासिल कर लिए हैं। ‘डेडलाइन’ की खबर अनुसार दो दौर की बोली के बाद ‘अमेजन स्टूडियो’ ने फिल्म के अधिकार हासिल किए। ऐसा कहा जाता है ‘एंडिंग थिंग्स’, जेम्स कैमरन की वर्ष 1994 की एक्शन-कॉमेडी ‘ट्रू लाइज़’ से प्रेरित है। ‘एंडिग थिंग्स’ के लेखक एवं निर्देशक केविन सुलिवन हैं। ‘डेविस एंटरटेनमेंट’ और ‘लिट एंटरटेनमेंट’.. ‘इंस्पायर एंटरटेनमेंट’ तथा ‘मेक इट विद ग्रेवी प्रोडक्शंस’ के साथ मिलकर इसका निर्माण करेंगे।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








