Home देश-दुनिया जापानी वाणिज्यिक विमान को मुंबई से सहायता सामग्री उठाने की अनुमति दी थी भारत ने

जापानी वाणिज्यिक विमान को मुंबई से सहायता सामग्री उठाने की अनुमति दी थी भारत ने

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जापान के एक सैन्य विमान को यूक्रेन के विस्थापित लोगों के लिए मुंबई में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचसीआर) के डिपो से मानवीय सहायता सामग्री उठाने के लिए अनुमति नहीं देने को लेकर उठे विवाद पर भारत ने आज सफाई दी कि जापान के वाणिज्यिक विमान को सहायता सामग्री उठाने की अनुमति दी गयी थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा, “हमें जापान से एक अनुरोध प्राप्त हुआ था कि यूक्रेन एवं पड़ोसी देशों के लिए मुंबई स्थित यूएनएचसीआर के डिपो से मानवीय सहायता सामग्री उठाने के लिए विमान को उतरने की इजाजत दी जाए। हमने उन्हें अवगत कराया था कि भारत से वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से यह सामग्री उठाने की अनुमति है।”
श्री बागची ने कहा कि हमें एक और अनुरोध प्राप्त हुआ था कि जिसमें यूक्रेन के लिए मानवीय सहायता सामग्री ले जाने वाले जापान के आत्मरक्षा बल के विमान को भारतीय वायुक्षेत्र से उड़ान भरने देने की अनुमति मांगी गयी थी। इस अनुरोध पर नियम पूर्वक विचार करने के बाद स्वीकृति प्रदान की गयी थी।
समझा जाता है कि दो अलग अलग अनुरोध के कारण संभवत: गलतफहमी के जापानी सैन्य विमान को मुंबई में उतरने की अनुमति नहीं मिल पायी। इस मामले को लेकर जापान में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

इजराइल को आत्मरक्षा का अधिकार है लेकिन इसे किया कैसे जाता है, यह मायने रखता है: हैरिस

वाशिंगटन, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइल…