Home खेल जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी :राउंडग्लास पंजाब, ओलंपियन विवेक सिंह व मार्कंडेश्वर अकादमी क्वार्टरफाइनल में
खेल - April 29, 2022

जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी :राउंडग्लास पंजाब, ओलंपियन विवेक सिंह व मार्कंडेश्वर अकादमी क्वार्टरफाइनल में

जमशेदपुर, 28 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी और मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने दूसरे जूनियर पुरुष अकादमी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2022 के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बुधवार को खेले गए दिन के पहले मैच में, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने पूल डी में एचएआर हॉकी अकादमी को 10-0 से हराया। सवराज सिंह (9′, 15′, 17′, 58′) ने चार, दिलराज सिंह (6′, 33′, 34′) ने तीन, लालप्रीत सिंह (52′, 54′) ने दो और उज्ज्वल सिंह (32′) ने एक गोल किया।

पूल डी के अगले मैच में ओलंपियन विवेक सिंह हॉकी अकादमी ने ध्यानचंद हॉकी अकादमी को 14-0 से हराया। गुरुदत्त गुप्ता (9′, 24′, 54′, 55′, 59′) ने पांच, जयहिंद यादव (3′, 29′, 32′, 42′) ने चार, अवनीश सिंह (34′, 56′) ने दो और सिराज अहमद (6′), सूरज यादव (13′) व विमल कुमार वर्मा (47′) ने 1-1 गोल किया।

अंतिम पूल एफ गेम में, मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी ने सिटीजन हॉकी इलेवन को 7-0 से हराया। अंकित (2′, 40′, 43′) ने हैट्रिक लगाई, मुनीश (20′, 54′) ने दो गोल किये, जबकि नवीन बुरा (39′) और पावेल सिंह (59′) ने भी एक-एक गोल किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी, स्मार्ट हॉकी अकादमी, रायपुर, सेल हॉकी अकादमी, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, एसजीपीसी हॉकी अकादमी, मार्कंडेश्वर हॉकी अकादमी, आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और मेजबान नवल टाटा हॉकी अकादमी-जमशेदपुर ने संबंधित पूल में शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…