डेल्हीवरी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 462-487 रुपये प्रति शेयर तय किया
नई दिल्ली, 05 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। आपूर्ति श्रृंखला की कंपनी डेल्हीवरी ने अपने 5,235 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 462-487 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने बताया कि आईपीओ 11 मई को खुलेगा और 13 मई को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी। आईपीओ का आकार पहले के 7,460 करोड़ रुपये से घटाकर अब 5,235 करोड़ रुपये कर दिया गया है। निर्गम में 4,000 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और वर्तमान शेयरधारकों द्वारा 1,235 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की जाएगी। ओएफएस के तहत निवेशक कार्लाइल ग्रुप और सॉफ्टबैंक तथा डेल्हीवरी के सह-संस्थापक इस लॉजिस्टिक्स कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगे। ई-वाणिज्य क्षेत्र की यह लॉजिस्टिक्स कंपनी देश के 17,045 स्थानों पर सेवाएं प्रदान करती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








