Home मनोरंजन शाहरुख ने फिल्म जवान का शेयर किया पोस्टर, कहा- एटली और उनके जवानों को देना चाहता हूं धन्यवाद
मनोरंजन - June 6, 2022

शाहरुख ने फिल्म जवान का शेयर किया पोस्टर, कहा- एटली और उनके जवानों को देना चाहता हूं धन्यवाद

मुंबई, 05 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवान का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शाहरूख खान दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली के साथ फिल्म जवान में काम करने जा रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया था। टीजर के बाद शाहरूख ने फिल्म जवान का पोस्टर रिलीज किया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर जारी किया हैं। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और भी दमदार लग रहा है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए शाहरूख ने कैप्शन में लिखा, “यह रेड चिली सेंट की एक विशेष परियोजना है, जिसने हमारे आस-पास कई कारणों इसकी प्रतीक्षा देखी है। लेकिन कुछ अच्छे लोगों ने कड़ी मेहनत की और इसे पूरा किया। इस सपने को साकार करने के लिए सह-निर्माता गौरव वर्मा,एटली और उनके जवानों को धन्यवाद देना चाहता हूं। ”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…