Home देश-दुनिया मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

मुंबई में इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत, 18 अन्य घायल

मुंबई, 09 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मुंबई के उपनगरीय बांद्रा इलाके में बृहस्पतिवार को तीन मंजिला आवासीय इमारत ढहने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास महाराष्ट्र नगर इलाके में स्थित यह इमारत बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी, पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के वार्ड कर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि दो लोगों को इमारत के मलबे से निकाया गया और इसके बाद तलाश एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कुल 19 लोगों को सरकारी भाभा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शाहनवाज आलम (55) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केवल एक व्यक्ति का भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि 17 अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में से अधिकतर लोग बिहार के थे, जो एक साथ इस इमारत में रह रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नज…