Home मनोरंजन इजरायली ड्रामा सीरीज ‘फौदा’ का हिंदी में रीमेक बनायेंगे सुधीर मिश्रा
मनोरंजन - June 15, 2022

इजरायली ड्रामा सीरीज ‘फौदा’ का हिंदी में रीमेक बनायेंगे सुधीर मिश्रा

मुंबई, 14 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड निर्देशक सुधीर मिश्रा प्लॉज इजरायली ड्रामा सीरीज ‘फौदा’ का रीमेक बनाने जा रहे हैं।

अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले इजरायली ड्रामा सीरीज ‘फौदा’ का रीमेक बनाया जा रहा है, जिसका नाम ‘तनाव’ है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधीर मिश्रा बनाएंगे और सचिन ममता कृष्ण द्वारा सह-निर्देशित होगा। यह सीरीज सोनी लिव पर पर स्ट्रीम होगी।इस सीरीज को 100 दिनों में कश्मीर में रियल लोकेशन्स पर बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। इस शो में मानव विज, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, अरबाज खान, जरीना वहाब, एकता कौल, वलूचा डिसूजा, दानिश हुसैन, सत्यदीप मिश्रा, सुखमनी सदाना, साहिबा बाली, अमित गौर, अर्सलान गोनी, रॉकी रैना, एम.के. रैना, शीन दास, आर्यमन सेठ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

सुधीर मिश्रा ने कहा, एप्लॉज एंटरटेनमेंट कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय कहानियों की खोज करता है जिन्हें भारतीय दर्शकों के लिए फिर से तैयार और अनुकूलित किया जाता है। तनाव की कहानी एक्शन ड्रामा में बुनी गई है जो मानवीय भावनाओं और उनके सामने आने वाली दुविधाओं को उजागर करती है। दर्शकों के तनाव को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, सोनी लिव पर जल्द ही आ जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …