इजराइली प्रधानमंत्री ने संसद को भंग करने से पहले मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई
तेल अवीव, 26 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। इजराइली प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने इस सप्ताह ही संसद को भंग किए जाने और नए सिरे से चुनाव कराने की संभावना के बीच अपने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बेनेट ने रविवार को प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बेनेट के चुनाव की ओर बढ़ने के फैसले के साथ ही उस महत्वकांक्षी राजनीतिक योजना का भी समापन हो जाएगा जिसके तहत आठ विपरीत विचारधारा की पार्टियां केवल पूर्व नेता बेंजामिन नेतन्याहू को सत्ता से बाहर करने के लिए अपने-अपने मतभेदों को एक ओर रख साथ आई थीं। नेतन्याहू इस समय विपक्ष के नेता है और देश को नेतृत्व प्रदान करने को तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि इजराइल में गत तीन साल में पांच बार आम चुनाव हो चुके हैं जिससे इजराइल का राजनीतिक संकट और गहराता जा रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








