Home व्यापार हीरो मोटोकॉर्प को बिजली चालित वाहनों के लिए ‘हीरो’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली
व्यापार - July 1, 2022

हीरो मोटोकॉर्प को बिजली चालित वाहनों के लिए ‘हीरो’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने की अनुमति मिली

नई दिल्ली, 01 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश की सबसे बड़ी दो-पहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को अपने बिजली चालित वाहनों की बिक्री के लिए ‘हीरो’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है।

हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि ट्रेडमार्क के इस्तेमाल को लेकर एक मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने उसके पक्ष में निर्णय सुनाया है।

दो-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता हीरो इलेक्ट्रिक ने हीरो मोटोकॉर्प को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ‘हीरो’ ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया था। लेकिन न्यायाधिकरण ने हीरो इलेक्ट्रिक की याचिका को अनुपयुक्त पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

सैनिकों को मिले सम्मान जिसके हैं वे हकदार: राहुल गांधी

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में व…