नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ का टीजर रिलीज
मुंबई, 10 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन की आने वाली फिल्म ‘द घोस्ट’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। ‘द घोस्ट’ के टीजर में नागार्जुन खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में नागार्जुन का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। मेकर्स पहले ही बता चुके थे कि ‘द घोस्ट’ में ऐसे एक्शन सीन्स होंगे, जिन्हें देख दर्शकों की सांसे थम सी जाएंगी और आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। ‘द घोस्ट’ एक तेलुगू फिल्म है, जिसे प्रवीण सत्तारू ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को रिलीज होगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








