Home मनोरंजन ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग खत्म कर भारत लौटीं आलिया भट्ट
मनोरंजन - July 11, 2022

‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग खत्म कर भारत लौटीं आलिया भट्ट

मुंबई, 10 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी हॉलीवुड डेब्यू ‘हार्ट ऑफ़ स्टोन’ की शूटिंग खत्म करके भारत लौट आई हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने फैंस को दी। आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा था। एयरपोर्ट पर आलिया को लेने उनके पति व अभिनेता रणबीर कपूर उन्हें लेने पहुंचे थे। रणबीर एयरपोर्ट के बाहर अपनी कार में एक्ट्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे। आलिया ने बेबी कहते हुए कार में बैठकर रणबीर को गले से लगा लिया। इस दौरान रणबीर और आलिया की वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे फेमस सेलिब्रिटी कपल में से एक है। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। हाल ही में आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। रणबीर आलिया की जोड़ी और कमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद है और फैंस इन्हें प्यार से रणबेलिया बुलाते हैं। यह जोड़ी जल्द ही अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आयेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

टोयोटा की अप्रैल में बिक्री 32 प्रतिशत बढ़कर 20,494 इकाई

नई दिल्ली, 01 मई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की अप्रैल महीने में थोक…