Home अंतरराष्ट्रीय ईरान रूस को सशस्त्र ड्रोन की आपूर्ति करने वाला है: व्हाइट हाउस

ईरान रूस को सशस्त्र ड्रोन की आपूर्ति करने वाला है: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 12 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने सोमवार को कहा कि उसका मानना है कि रूस का यूक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए ईरान से हथियार ले जाने में सक्षम ड्रोन सहित सैकड़ों की संख्या में मानव रहित विमान (यूएवी) प्राप्त करने का इरादा है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने रूस को अभी मानवरहित प्रणालियां मुहैया कराई हैं या नहीं, अमेरिका को ऐसी सूचना मिली है कि ईरान रूसी बलों को इस माह ड्रोन परिचालन में प्रशिक्षित करने की योजना बना रहा है।

सुलिवन ने कहा, ‘‘हमें मिली सूचना के अनुसार ईरानी सरकार रूस को सैकडों यूएवी देने की योजना बना रहा है। इनमें हथियार ले जाने में समक्ष ड्रोन भी शामिल है।’’ उन्होंने यह बात ऐसे वक्त कही है जब राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल और सऊदी अरब की यात्रा पर जाने वाले हैं और इस यात्रा के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम तथा क्षेत्र में उसकी अराजक गतिविधियों पर चर्चा होनी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संगठन सृजन अभियान के तहत किराडी जिला बैठक संपन्न

नई दिल्ली।( इंद्रजीत सिंह ) बवाना, संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत किराडी जिले की एक महत्त्वप…