Home व्यापार पेट्रोल-डीजल के दाम 52 वें दिन भी स्थिर
व्यापार - July 12, 2022

पेट्रोल-डीजल के दाम 52 वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली, 12 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढाव के बीच देश में मंगलवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे लगातार 52 वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1.5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपये और 97.28 रुपये प्रति लीटर पर है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं।
केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क मंन क्रमशः आठ रुपये और छह रुपये प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमशः 9.5 रुपये और सात रुपये प्रति लीटर तक गिर गए थे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.79 प्रतिशत गिरकर 105.18 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.95 प्रतिशत गिरकर 102.06 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-
महानगर…………पेट्रोल………….डीजल
……………………(रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..111.35……..97.28
कोलकाता ……106.03……….92.76
चेन्नई……………102.63……..94.24

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रकाश उइके बने भारतीय आदिमजाति सेवक संघ के नए अध्यक्ष

*आदिवासियों के लिए बनाएंगे लीगल सेल आदिवासियों में जागी एक नई उम्मीद दिल्ली | ( सहिल गौड़ …