Home देश-दुनिया हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंडित खिम्मी राम कांग्रेस में शामिल

हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंडित खिम्मी राम कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली, 12 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पंडित खिम्मी राम मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने पंडित खिम्मी राम को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। शुक्ला ने पुष्पगुच्छ देकर खिम्मी राम का कांग्रेस में स्वागत किया। खिम्मीराम हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और वह मंत्री भी रह चुके हैं। इस अवसर पर शुक्ला ने पंडित खिम्मी राम का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से हिमाचल प्रदेश में संगठन को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …